Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बर्फबारी के चलते राड़ीघाटी में हाईवे बंद, यात्री परेशान 

उत्तरकाशी। जिले में शुक्रवार को मौसम के करवट बदल ली और यमुनोत्री धाम क्षेत्र सहित यमुनाघाटी क्षेत्र में जगह-जगह जमकर बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाको में हल्की बारिश होती रही। बर्फबारी होने के कारण राड़ीघाटी में हाईवे बंद हो गया। जिससे आवागमन करने वाले मुसाफिर घंटों राड़ीघाटी में फंसे रहे तथा कई लोग बसों से उतर कर पैदल ही राड़ी से बड़कोट की ओर चल दिए।बीते दो-तीन दिनों से आसमान साफ रहा तथा चटख धूप भी खिली रही। लेकिन, शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश शुरू हुई। जिसके बाद यमुनोत्री, जानकीचट्टी, खरसाली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई तथा निचले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फ शुरू हुई। बर्फबारी और बारिश से संपूर्ण क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। कड़ाके की ठंड से लोगों के बुरे हाल हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। यमुनाघाटी का समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण निचले इलाकों के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गयी है।वहीं बर्फबारी के चलते बड़कोट-धरासू मोटर मार्ग भी राड़ीघाटी के पास बंद रहा। बंद के कारण मार्ग पर दोनों ओर से वाहन फंसे रहे। उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर आ रही सवारी बसें व अन्य वाहन बर्फबारी में फंसने के कारण लोगों को पैदल ही बड़कोट के लिए आये। इससे लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच द्वारा हाईवे पर जमी बर्फ को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement