Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

डीएम ने किया गरीब बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय में र्इ-प्रोजेक्टर का शुभारंभ

 

 

बागेश्वर । अनाथ एवं गरीब बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय में र्इ-प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब एवं अनाथ बालिकाओं के उज्जवल भविष्य एवं उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए र्इ-प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास शुरू की गयी है जिसके माध्यम से सभी बालिकाओं को सभी विषयों के बारे में एवं व्यवहारिक जानकारी स्मार्ट क्लास के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी जिससे उनकी बुनियादी शिक्षा का स्तर बेहतर होगा तथा वह भविष्य में जो भी मुकाम हासिल करना चाहती है उस मुकाम को वह आसानी से हासिल कर सकते है तथा अपना भविष्य को बेहतर कर सकते है। उन्होंने सभी बालिकाओं से कहा कि उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उनके लिए स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गयी है जिसके माध्यम से वह किसी भी विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है इसके लिए उन्होंने सभी बालिकाओं से कड़ी मेहनत एवं लगन से पढ़ार्इ पर ध्यान देने को कहा ताकि वह भविष्य में जो भी मुकाम हासिल कराना चाहती है उसे हासिल कर सकते है तथा अपने माता पिता व जिले का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने एवं शिक्षक विहीन विद्यालयों में विगत माह फरवरी 2019 में र्इ-लर्निंग प्रोजेक्ट के माध्यम से इसका शुभारम्भ किया गया है तथा शिक्षक विहीन विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ार्इ प्रभावित न हो इसके लिए जनपद के कर्इ विद्यालय में र्इ-लर्निंग प्रोजेक्ट के माध्यम से स्मार्ट क्लासें संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन, मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्राओं के बेहतर भविष्य एवं उन्हें उचित शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट क्लास के सफल संचालन के लिए कक्ष निर्माण हेतु जिला योजना की मद से 10 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए विभाग को उपलब्ध करार्इ गयी है, जिसके माध्यम से स्मार्ट क्लास हेतु कक्ष का निर्माण किया गया है तथा स्मार्ट क्लास संचालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा अंटार्इड फंड से 77 हजार की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने जिलाधिकारी का उक्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया है तथा जिलाधिकारी अस्वस्थ किया है कि जिस मकसद के लिए उनके द्वारा यह धनराशि उपलब्ध करायी गयी है तथा छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, आश्रम अधीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, बसंती बिष्ट, दीपा जोशी, गोविन्दी पाण्डेय, र्इश्वरीदत्त सहित आश्रम पद्धति की छात्रायें मौजूद थी।

Advertisement