Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

भूकम्प अपडेट : बागेश्वर में भूकंप से अनेक मकानों में दरार,

बागेश्वर । उपजिलाधिकारी कपकोट द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रातः भूकम्प की घटना से एक टीम गोगिना व आस पास के ग्राम हेतु रवाना की गई थी। कपकोट के श्री नन्दन सिंह पुत्र हिम्मत सिंह ग्राम पोथिंग,उमेद सिंह पुत्र पदम सिंह ग्राम असौं,राजन सिंह पुत्र धर्म सिंह ग्राम असौं के मकान में दरार आने से मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ है। तकनीकी जांच की जा रही है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल नेे बताया कि  पशु हानि की कोई सूचना नही हैै सभी   अधिकारी  अपने क्षेत्र से संपर्क में हैं।ऐसी कोई सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक कार्यवाही हेतु तैयार रहने को निर्देशित कर दिया गया है। दोनों राजकीय भेड़ फार्मों पर भी स्थिति सामान्य है।
इसके अतिरिक्त जनपद में पेयजल योजनाओ में कोई हानि की सूचना नहीं है। सभी कनिष्ट अभियंता अपने क्षेत्र से संपर्क में हैं।ऐसी कोई सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक कार्यवाही हेतु तैयार रहने को निर्देशित कर दिया गया है।

Advertisement