Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। वरिष्ठ व्यावसायी नवील लाल साह को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी के अलावा सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शनिवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। बागेश्वर के सुरेश सोनियाल, कांडा के दीप चंद्र कांडपाल, कपकोट के शेर सिंह बिष्ट तथा गरुड़ के देवेंद्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी है। इसी तरह मनीष पांडे, किसन सोनी, महेश बिष्ट, पंकज कबडोला तथा भीम सिंह कोरंगा को संगठन मंत्री बनाया गया है। सुनील दौसाद, विनोद पांडे, राजेंद्र ओली को जिला मंत्री बनाया है। महिला उपाध्यक्ष की जिमेदारी शशि थापा को दी गई है। रमेश सनवाल को विधि सलाहकार के अलावा बबलू जोशी को कोषाध्यक्ष, जबकि महिपाल भरड़ा को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष नेगी और महामंत्री अनिल कार्की ने बताया कि जल्द नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। संगठन के माध्यम से ही व्यापारियों की समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने खुशी जताई है।

Advertisement