Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कठपुडिय़ाछीना को जल्द मिले विकास खंड का दर्जा

बागेश्वर। कठपुडिय़ाछीना को ब्लॉक बनाने की मांग की लगातार अनदेखी से संघर्ष समिति में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर उदासीन बनी हुई है। उन्होंने सरकार पर क्षेत्रवासियों की भावनाओं की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। समिति ने बैठक में विचार विमर्श कर सरकार को फिर से ज्ञापन भेजा। जल्द ब्लॉक की घोषणा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जन संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि खरेही मंडल, धूराफाट और काफलीगैर क्षेत्र के कई गांवों को विकास खंड के कार्य के लिए जिला मुयालय जाना पड़ता है। जिससे उनका समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग कठपुडिय़ाछीना को ब्लॉक का दर्जा देने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। शासन-प्रशासन तक भी कई माध्यमों से बात पहुंचाई गई, धरना प्रदर्शन भी किए गए। इसके बाद भी जनभावनाओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जल्द लंबित समस्याओं का निदान नहीं होने पर शासन व प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में आईटीआई का पुन: संचालन कराने के लिए विधायक चंदन राम दास के प्रयास की सराहना भी की गई। बैठक में महेश चंद्र मिश्रा, देवीदत्त मिश्रा, गोविंद सिंह मनकोटी, नंदकिशोर मिश्रा, बलवंत सिंह रावत, बसंत टटा, भुवन चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Advertisement