March 4, 2026

बागेश्वर में आयुर्वेदिक डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत

 

बागेश्वर। कपकोट के बैड़ा-मझेड़ा अस्पताल में तैनात एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शनिवार सुबह धूप सेंकते समय उन्हें अटैक पड़ा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे पिछले 15 सालों से जिले में स्वास्थ्य सेवा दे रहे थे। सूचना के बाद आयुर्वेदिक विभाग के सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मूल निवासी हर्षल देव के चमोल गांव जिला नरेंद्र नगर निवासी 45 वर्षीय डॉ. विजय चमोली यहां बनखोला में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह वह अपने घर के पास घूप सेक रहे थे। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉ. चमोली कपकोट तहसील के बैड़ा-मझेड़ा अस्पताल में तैनात थे। वे पिछले 15 साल से यहां सवास्थ्य सेवा दे रहे थे। घटना की सूचना के बाद आयुर्वेद विभाग के सीएमओ डॉ. एमपी सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। डॉ. सिंह ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक

के दो बचे हैं।