Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग में सुधारीकरण का काम शुरू

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र की बदहाल सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग से हो गई है। 22 फरवरी से नगर पंचायत क्षेत्र में डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा। वहीं शामा-तेजम मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों की मरमत के लिए भी 10 निविदा हो गई हैं। 10 लाख की लागत से रोड में दीवारों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर शुक्रवार से दीवार निर्माण और गड्ढे भरान का काम शुरु कर दिया गया है। नगर पंचायत के कपकोट और भराड़ी बाजार में अगले सप्ताह से डामरीकरण का काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग पर भी डामरीकरण होगा। इसके अलावा शामा-तेजम मोटर मार्ग पर बारिश के दौरान टूटी दीवारों की मरमत और गड्ढों को भरने का काम भी शुरु हो गया है। दूणी-पन्याती सहित अन्य रोडों में भी गड्ढे भरने का काम जल्द ही किया जाएगा। माह के अंत तक तहसील क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Advertisement