May 21, 2024

निम में पहाड़ी शैली से बने यूजियम का राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन 

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में गत पांच वर्षों से निर्मित हो रहे पहाड़ी शैली का अत्याधुनिक यूजियम बनकर तैयार हो गया है। करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार हुए इस यूजिम का लोकार्पण मार्च माह में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। जिनके दौरे को लेकर इन दिनों निम में जोरशोर से तैयारियां चल रही है। 14 नवंबर 1965 को स्थापित हुए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी भारत के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। जिसने एशिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थापना वर्ष से संस्थान बचों और वयस्कों को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान कराते आ रहा है। वहीं निम ने अब देश भर से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों के लिए पहाड़ी शैली और पहाड़ी संस्कृति से सुसजित एक यूजिम तैयार किया है। करीब तीन करोड़ रूपए की लागत से बने इस खूबसूरत यूजियम की खूबसूरती देखते ही बन रही है यूजियम का मॉडल जहां पहाड़ी शैली के पत्थर लकड़ी की नक्काशी से बना है तो वही अंदर पहाड़ी संस्कृति को प्राकृतिक पेड़ों और जंगली जानवर सहित पहाड़ी संस्कृति के भवनों को दर्शाया गया है। अगले मार्च माह में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस आधुनिक और पौराणिक शैली के यूजियम के उद्घाटन को पहुंचेंगे। इस दौरान देश एवं राय भर की कई नामचीन हस्ततियां भी उनके साथ मौजूद रहेगी। यूजियम समिति के अध्यक्ष एवं रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने बताया कि अगले मार्च माह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रस्तावित है। जिसके लिए इन दिनों रंग रोगन सहित यूजिम में लगने वाली सामग्री आदि का कार्य किया जा रहा है। जो अगले दस दिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा। कहा कि इस दौरान प्रदेश के रायपाल,सीएम एवं अन्य नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेगी।