Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

गांधी जी के बागेश्वर प्रेम को यादकर मनाई उनकी जयंती

बागेश्वर ।  जनपद में 150 वीं गॉंधी जयन्ती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनार्इ गर्इं। गॉंधी जयन्ती के अवसर पर नगर में प्रभातफेरी निकाली गर्इं। गॉंधी जयन्ती पर राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री को श्रृद्धा के साथ नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री को तभी सच्ची श्रृद्धान्जली होगी,जब हमें उनके बताये हुए राह पर अनुसरण करना चाहिए हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके आदर्शो एवं बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि बापू व शास्त्री ने देश की प्रगति व समाज में समरसता के लिए बड़ा त्याग किया। जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। उन्होने कहा कि बापू जी के दिये हुए सारें सिद्वान्तों को हमें आत्मसार करना चाहिए और उन्होने जो भी सिद्वान्त दिये है वह आज प्रासंगिक है। भारत गांवों का देश है इस लिये गॉवों का विकास होना आवश्यक है हम सभी को गॉधी जी के सिद्वान्त के अनुरुप कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि अभी भी कर्इ लोग समाज में मुख्य धारा से नही जुड़ पाये है उन्हें मुख्य धारा में लानें के लिये कार्य करना होगा। हम सभी लोगो को मन में अच्छी सोंच रखते हुए व कर्म को पूजा की तरह मानते हुए गरीब पिछड़े वर्ग व असहाय लोगो के लिये कार्य करना होगा। सत्य और अंहिसा के रास्तें को अपनाते हुए मनुष्य को हमेशा अन्तरमन की सुननी चाहिये जिससे हम अपने परिवार, जनपद, राज्य, देश को आगे बढाने के लिये कार्य कर सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वारा गॉधी जी के स्वतन्त्रता संग्राम में किये गये कार्यो एवं संघर्षो का विवरण देते हुए गॉधी जी के बागेश्वर से जुड़ाव को रेखाकिंत किया गया। गॉधी जी के जयन्ती पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी सहित कर्इ विभागो के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा गॉंधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया।
इस मौंके पर अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.सी.आर्या, प्रशासनिक अधिकारी बालम विष्ट, सहित कलेक्टे्रट,कोषागार,निर्वाचन, आपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement