March 23, 2026

गरुड में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट सुनील दुबे का प्रथम बार घर पहुंचने पर परिजनों, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत

गरुड़ , बागेश्वर । सिल्ली गाँव निवासी लेफ्टिनेंट सुनील दुबे का गरुड़ पहुंचने पर परिजनों क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। अधिकारी बनने के बाद पहली गृह क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों व परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एएमसी सेंटर लखनऊ से पास आउट हुए सुनील ने बताया कि वे 2012 में बतौर नर्सिंग सहायक सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने निरंतर प्रयास करते हुए पिछले वर्ष एसएसबी इंटरव्यू पास किया अब सैन्य प्रशिक्षण के बाद वे लेफ्टिनेंट बन गए है। उनके गृह क्षेत्र पहुंचने पर पिता गोकुलानंद दुबे,माता भगवती देवी,नेहा दुबे,रमेश दुबे,हिमांशु दुबे,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी,सभासद अंकित जोशी,सुनील पांडे,जावेद सिद्दकी,व्यापारी महेश पांडे, कै. सुरेश खोलिया, आदि ने स्वागत किया।

You may have missed