Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बागेश्वर में 200 पीआरडी जवान कल से ड्यूटी से होंगे वाहर


बागेश्वर ।  बजट के अभाव में जिले के 200 पीआरडी जवानों पर रोजगार का संकट गहरा गया है। शनिवार से उन्हें विभागों से बाहर होना पड़ेगा। इससे चिंतित जवानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। साल भर रोजगार देने की मांग की। कहा कि वह लंबे समय से विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन हर साल मार्च में बजट का रोड़ा रहता है। उन्होंने स्थायी समाधान की मांग की है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में पीआरडी जवान शुक्रवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। भोटिया ने बताया कि जिले में 345 पीआरडी जवान विभिन्न विभागों में तैनात हैं। बजट के अभाव में करीब 200 जवान शनिवार से बाहर हो जाएंगे। रोगार छिनन से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा जाएगा। बच्चों की फीस जमा करने तथा मकानों का किराया देने की समस्या गहरा गई है, जबकि सभी लोग पूरी शिद्दत के साथ विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं। जिसे भी जो जिम्मेदारी मिले उसे पूरी तरह निभा रहे हैं। जल्द बजट स्वीकृत कराकर सालभर नौकरी देने की मांग की है। मांग करने वालों में सचिव रंजना, नीमा वर्मा, मनीष जौहरी, मनोज कुमार, कैलाश आर्या, हरीश राम, विपिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement