March 4, 2026

कार दुर्घटना में दंपति सहित तीन लोग गंभीर घायल 

 

विकासनगर। रोहडू हिमाचल से मोरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार त्यूणी-पुरोला हाईवे पर शठंगधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गयी। कार दुर्घटना में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची त्यूणी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर पीएचसी त्यूणी में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। रविवार की देर रात को रोहडू हिमाचल से एक कार में तीन लोग सवार होकर मोरी की ओर जा रहे थे। शठंगधार के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गयी। जिसमें कार सवार दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों में रामसिंह पुत्र पूरण सिंह, उसकी पत्नी बीना व साली निर्मला पत्नी मनोज सभी निवासी मोरी शामिल हैं। तीनों घायलों को पुलिस ने पीएचसी त्यूणी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद गंभीर हालत में रोहडू हिमाचल के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस की टीम में एसआई संदीप पंवार, कांस्टेबल अमीर चंद, जयेंद्र व संदीप शामिल रहे।

You may have missed