April 30, 2026

हडताली कर्मी आग बबूला शासनादेश की प्रतियाँ जलाई

रामनगर ।  गोविन्द रावत ।  प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त करने के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड जनरल-ओ.बी.सी. इम्लाईज एसोसिएशन के तत्वाधान में हड़ताल के चौथे दिन विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उत्तर भारत पटवारी/कानूनगो संघ के महासचिव तारा चन्द्र घिल्डियाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रमोशन में आरक्षण कोरोना वायरस की तरह है । यदि समय रहते सरकार प्रमोशन मे आरक्षण को समाप्त नही करती है। तो राज्य आन्दोलन की तरह ही पूरे प्रदेश मे आन्दोलन बहुत उग् व ब्यापक रूप ले लेगा। तारा चन्द्र घिल्डियाल के नेतृत्व में गठित सचल दल ने आज फारेस्ट कम्पाउण्ड के अन्तर्गत स्थित सभी राजकीय कार्यालयों मे अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। टीम को देखकर कई जनरल ओ बी सी कर्मचारी घरना स्थल की ओर दौड पडे। जब कि काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रघान सहायक नौशाद सिददीकी जो कि अब तक आन्दोलन से दूरी बनाये हुए थे । सचल दल ने उनका फूलो की माला से स्वागत कर गांघीगिरी के द्वारा विरोघ किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी हडताली कर्मचारियों ने उत्तराखंड शासनादेश संख्या 297 दिनाक 11.09.2019 । जिसमे पदोन्नति मे आरक्षण के सम्बन्घ मे रोक थी की प्रतियाँ जलाकर नारे लगाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा सिंह मावडी, जबकि संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट, के द्वारा किया गया । हडताली कर्मचारियों को अर्जेन्द्र जोशी, रविन्द्र चोरसिया, उमाशंकर कुकरेती, गिरीश पडलिया, अर्जुन सिंह पलवाल, बृज मोहन सिंह रावत, रमेश चन्द्र नैनवाल, नंदा बल्लभ पुनेठा, आंनद सिंह रावत, कंचन डालाकोटी, आदि ने सम्बोघित किया। जब कि घरना स्थल पर रामनगर इकाई के सचिव ग्रेट वलिया, हेमंत कुमार यादव, गीता नेगी,
माघवी मठपाल, पुष्पा भंडारी, वीरेंद्र चंद्र , पी एस रावत, मीरा बोरा , संगीता चौहान, बीना रौतेला, अभय कुमार, गोपाल बिष्ट, मयंक सुयाल, मयंक मित्तल, वीरेन्द्र पांडे, सतनाम सिंह, लीलाघर जोशी, कमला शर्मा, सुशमा बघुला, दीपा डौर्बी , शशी जोशी, शांति देवी, अखिलेश मैन्दोलिया , चन्दन बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।