Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

हर अप्रिय घटना से निबटने को तैयार हैं बैजनाथ पुलिस: थानाध्यक्ष कैलाश विष्ट

बागेश्वर  गरुड़। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट ने रंगों के त्यौहार होली के मद्देनजर टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल व वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। बाजार चौकी में बैठक को सम्बोधित करते हुए एसओ बिष्ट ने कहा कि त्यौहार आपसी एकता के प्रतीक हैं। कहा कि होली रंगों का पर्व हैं इसे सभी ने मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की है। कहा कि होली के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती से निगाह रहेगी। व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर कतिपय असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। कहा कि ऐसे तत्वों से पुलिस को सख्ती से निपटना चाहिए। थानाध्यक्ष बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्पर हैं। बताया कि पुलिस नियमित रुप से रात्रि गश्त कर रही हैं। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेश बोरा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश जोशी, अखिल जोशी, दीवान सिंह नेगी, प्रयाग दत्त जोशी, रमेश जोशी, अंकित जोशी, का0 जीवन पांडेय, दीपक बिष्ट व राजेश भट्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement