देवाल से एक पर्यावरण मित्र की अपील
चमोली, देवाल । मै पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह ग्राम सुया देवाल की समस्त जनता से निवेदन करता हूं कि जो सपना गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था देवाल के सभी नागरिक देवाल बाजार को स्वच्छ बनाने का कार्य करें व इस सपने को साकार करें एक पर्यावरण मित्र के रूप में मन दुखी सा हो जाता है जब देवाल बाजार में प्लास्टिक के डेर ,सडी़ गली सब्जियों के ढेर तमाम तरह की गंदगी को देखता हूं। प्लास्टिक खाकर कितने निरीह पशु काल के ग्रास बन जाते कितने लोग गंदगी से संक्रमित हो जाते हैं बाजार संघ को भी देवाल बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भरसक योगदान देना चाहिए ।जैविक व अजैविक गड्ढों का प्रयोग करना चाहिए इसके प्रयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी करना चाहिए। ग्रीष्म काल भी दस्तक दे चुका है इससे भयावह करोना वायरस भी अपने पैर पसार चुका है जिसको डेथ ऑफ़ मेड़ इन चाइना कहेंगे तो अतिसयोक्ति नहीं होगी अगर देवाल बाजार मैं गंदगी व प्रदूषण पर उचित रोकथाम नही की गई तो कई पशु व मानव भी संक्रमण की जद में आ सकते हैं ।जिसके परिणाम काफी भयावह होगें । किइन ढेरो में सियार , कौआ, बंदर ,गरुड़, बाज, जंगली मुर्गी जंगली खरगोश तीतर अपना निवास स्थान बनायें हुए हैं ।गंदगी का आलम देवाल के चारों ओर फैला है रूपकुंड मार्ग व टैक्सी स्टैंड ,सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरी भाग, कन्या जूनियर मंदिर मार्ग ,जो कि काफी सोचनीय बिषय है कुल मिलाकर सच्चाई यह है कि इस सपने को साकार करने के लिए देवाल के यूथ को आगे आना होगा। वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है साफ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। सभी की नैतिक जिम्मेदारी है अपने बाजार ,गांव को स्वच्छ रखें पुरानी आदतों को बदलने मे समय लगेगा लेकिन मुश्किल नहीं है 2019 में गांधी जीे की 150वीं जयंती पर स्वच्छता के माध्यम से भारत देश सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर चुका है।
