March 6, 2026

कपकोट पुुुलिस ने 61 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ किया एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं  पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट के निर्देशन में* अवैध शराब/कच्ची शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05/03/2020 को *प्रभारी निरीक्षक श्री तिलक राम वर्मा थाना कपकोट के नेतृत्व में कपकोट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *लाल सिंह पुत्र श्री आन सिंह निवासी- ग्राम- पतियासार, थाना- कपकोट जनपद- बागेश्वर के दुकान/होटल से 61 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद की गयी। अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त लाल सिंह को गिरफ्तार कर थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 11/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक: 06-03-2020 को माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 लोकेश रावत उ0नि0 अकरम अहमद कां0 विपिन जोशी कां0 प्रकाश कठायत कां0 वीरेंद्र गैड़ा कां0 शंकर सिंह रहे ।