March 5, 2026

पार्टी निष्कासित को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उबाल

अल्मोडा़ । आज  कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री पूरन सिंह रोतैला जी के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में कांग्रेस से निष्कासित व्यक्ति को सेवादल अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संघटक राजेश रस्तोगी का पुतला दहन किया।इस अवसर पर श्री रोतैला ने कहा कि हम हमारे मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी से मांग करते हैं कि तत्काल इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर राजेश रस्तोगी से स्पष्टीकरण मांगा जाय कि जिस व्यक्ति को पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का खुला विरोध करने के बाद सभी कांग्रेसजनों की मांग पर कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था उस व्यक्ति को सेवादल का अल्मोडा़ जिलाध्यक्ष किसके कहने पर और क्यों बना दिया गया।उन्होंने कहा कि सेवादल प्रदेश मुख्य संघटक ने यह कृत्य कर अल्मोडा़ जिलाध्यक्ष तथा समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जिसके लिए वह समस्त कांग्रेसजनों से मांफी मांगे।श्री रोतैला ने कहा कि जिन भी कांग्रेसजनों को निकाय चुनावों में,पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है उन्हें किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा और जिस भी नेता के द्धारा इन निष्कासितों को पार्टी में लेने की कोशिश की गयी उस नेता का भी खुला विरोध किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि शीर्ष के राजेश रस्तोगी जैसे नेता अपनी मनमानी कर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश करेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।श्री रोतैला ने कहा कि यदि तुरन्त सेवादल जिलाध्यक्ष की इस नियुक्ति को अवैध घोषित कर सम्बंधित व्यक्ति को पदमुक्त नहीं किया गया तो अल्मोडा़ कांग्रेस के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता बिना किसी अग्रिम सूचना के अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व की होगी।साथ ही श्री रोतैला ने कहा कि किसी भी निष्कासित व्यक्ति को पार्टी के अन्दर लिया जाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवम् कांग्रेस नगर अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में है अतः भविष्य में इस तरह के फैसले बिना जिलाध्यक्ष एवम् नगर अध्यक्ष की सहमति से ना किये जाएं।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला,कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, पूनम आर्या,सभाषद सचिन आर्या,सेवादल के परितोष जोशी,पी सी सी सदस्य हर्ष कनवाल,नगर सचिव फाकिर खान,नगर उपाध्यक्ष मंजुल मित्तल, अशोक ग्वासीकोटी, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,महेश चन्द्र,जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट  रहे ।