Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

पूर्व नगरपालिका सभासद धीरेंद्र परिहार का सुराग नहीं


बागेश्वर ।  पिछले 15 दिनों से लापता पूर्व नगरपालिका सभासद व अधीवक्ता धीरेंद्र परिहार का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों की ओर से कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर धीरेंद्र परिहार की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसी बीच नुमाइशखेत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के तार काटने और कैमरों को जलाने का मामला सामने आने से पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात द्वारा कई कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।परिहार के लापता होने और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं परिहार के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी गहराने लगी है। हालांकि इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है सभी तथ्यों को जोड़कर देखा जा रहा है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कुछ कहा जा सकता है फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से देखते हुवे जांच कर लापता पूर्व सभासद की तलाश में जुटी है।

Advertisement