अर्थ व्यवस्था : नौ महीने में सिर्फ दो महीने का मिला वेतन
बागेश्वर । नौ महीने में सिर्फ दो महीने का ही वेतन दिए जाने पर अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। यहां आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि घर चलाने के साथ ही बच्चों की फीस जमा करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। नाराज कर्मचारियों का धरना तीसरे भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लगातार गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आज धरने का अंतिम दिन है, इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार से टूल डाउन कर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि वेतन और बोनस नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों के बच्चों की शादी नवंबर अंतिम सप्ताह में होनी है। उन्हें भविष्य निधि (पीएफ) का भुगतान भी नहीं मिल रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष शांतिलाल, सचिव गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र संह, सुरेंद्र लाल, मनोज कुमार, विक्रम सिंह,विमल कुमार, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, भरत सिंह, नवीन सिंह, जीवन सिंह तथा दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
