Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

लोहाघाट बाजार से लापता हुई तीन बचों की मां

चपावत। तीन बचों की मां स्टेशन बाजार से एकाएक गायब हो गई। पत्नी के अचानक गायब होने के बाद से ही पति तीन मासूम बचों के साथ दर-दर भटक रहा है। दस दिन बीतने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका है। पाटी ब्लॉक के सुनडूंगरा निवासी मदन सिंह ने बताया कि वह तीन मार्च को ससुराल सिंगदा बाराकोट से पत्नी ममता (32) को लेकर घर जा रहा था। बताया कि वे जीजा कुंवर सिंह, बेटे मनीष और पत्नी ममता के साथ लोहाघाट पहुंचे। मदन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी लोहाघाट बस स्टेशन से वाहन बदलने के दौरान एकाएक गायब हो गई। तमाम खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल सका है। मदन ने बताया कि उनके तीन बेटे पवन, दीवान और मनीष मां की राह देख रहे हैं। मदन का कहना है कि उसने पत्नी की गुमशुदगी लोहाघाट थाने में दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसओ ने बताया कि ममता ने अपने भाई को फोन पर सुरक्षित स्थान में होने की बात कही है। एसआई बबीता मामले की जांच कर रही हैं।
घंटों फोन पर बात करती थी ममता: मदन सिंह बताया कि उसकी पत्नी रोजाना घंटों फोन पर बातें करती रहती थी। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को टोका भी था। मदन ने बताया कि फोन में बात करने से मना करने पर पत्नी ममता नाराज हो जाया करती थी। बताया कि ममता उसे और तीनों बचों को छोड़ मायके में रह रही थी।

Advertisement