Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करे सरकार 

बागेश्वर। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मियों को आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलन सथल पर पहुंचकर हड़ताली कर्मियों ने सराकर के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की मांग की। विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पहुंचे। यहां जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन तेज किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलित हैं। इस बार वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। सरकार को चेताया कि यदि उनकी मांगों को दरकिनार किया तो वे इसका अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें।
जब तक उनकी मांगों का शासनादेश जारी नहीं हो जाता वे चुप नहीं बैठेंगे। सभा की अध्यक्षता गोकुल सिंह रावत तथा संचालन केडी जोशी ने किया। इस मौके पर अनिल जोशी, ईश्वरी दत्त पांडे, भागीरथी परिहार, रेनू नारकोटी, दीपा धपोला, मुन्नी नारकोटी, रेवती खेतवाल जीतें उपाध्याय, रमेश चंद्र पाठक, बालम सिंह, महेश लोहनी, दलीप सिंह बिष्ट, धीरज कांडपाल, ललिता प्रसाद पांडे, जगदीश धपोला, जगदीश परिहार आदि मौजूद रहे। कार्यालयों में की छापेमारीबागेश्वर। दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने हाथों में बिछू घास लेकर कार्यालयों में छापेमारी की, लेकिन इस बार उन्हें कोई भी कर्मचारी काम करते नहीं मिला। मुय संयोजक केसी मिश्रा ने कहा कि जनरल ओबीसी कर्मी अपनी न्यायोचित मांग को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। इसे कोई भी कर्मचारी तोडऩे की कोशिश न करे। एकता में ही विजय होती है।

Advertisement