March 20, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से भौना देवी मन्दिर क्षतिग्रस्त

 

अल्मोड़ा । गोविंद रावत ।  जिले के विकास के खंड सल्ट के ग्राम भौनडांडा मे भौना देवी मन्दिर मे शुकवार रात करीब ढाई बजे तेज हवाओ संग गरज – चमक के साथ बरिश शुरू हो गई। इसी दौरान मन्दिर के गुम्बद पर आकाशीय बिजली गिरी । प्राचीन भौना देवी मंन्दिर मे आकाशीय बिजली गिरने से मन्दिर का गुम्बद पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया। मन्दिर मे लगे ग्रिल , विघुत फिटिंग, तथा दीवारो काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तथा मन्दिर का भंडार ग्रह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस वक्त यह घटना हुई मन्दिर में कोई नही था। मन्दिर मे आकाशीय बिजली गिरने से लगभग चार लाख का नुकसान हो गया है । उक्त घटना मे किसी भी प्रकार की जन हानि, पशु हानि नही हुयी है। सूचना मिलते ही राजस्व टीम ने क्षतिग्रस्त मन्दिर का जायजा लिया। इस मौके पर नायक तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक, स्थानीय लोग मौजूद थे।
घार्मिक स्थल आपदा की श्रेणी में नही आते हैं। मन्दिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा ।
राहुल शाह
एस डी एम सल्ट