June 4, 2026

बिछु घास लेकर दतरों में पहुंचे कर्मचारी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही गठित सचलदल की टीमों ने हाथों में बिछु घास लेकर विभिन्न विभागों के दतरों का निरीक्षण किया। जनरल-ओबीसी इप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी दिन में करीब 12बजे यहां चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिला महासचिव दिगबर फुलोरिया ने कहा कि जब सरकार प्रमोशन में आरक्षण खत्म नहीं करती हैं। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होकर कार्यालयों में काम कर रहे हैं। उन कर्मचारियों को बिछु घास लगाकर बाहर निकालने की बात कहीं। इस दौरान चौघानपाटा से 10 सचलदल की टीमों को हाथ में बिछु घास लेकर विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के लिए रवाना किया गया। दिन में 2बजे तक एक टीम ने विकास भवन के दतरों को निरीक्षण किया। सचलदल टीम के सदस्यों ने बताया कि विकास भवन के बाहर कुछ कर्मचारी धूप सेंकते हुये मिले। जबकि निरीक्षण के दौरान दतर बंद थे। इसके बाद टीम ने कई अन्य कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने कहा कि जो भी कर्मचारी काम करते हुये मिलेंगे। उन्हें बिछु घास लगाकर कार्यालयों से बाहर निकाला जाएगा।