Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

बागेश्वर मे सोशल डिस्टेंसिग आने लगी नजर, गाँव मे हैं अभी अनजान

बागेश्वर। जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन की घोषणा के बाद बागेश्वर में पहली बार सोशल डिस्टेंस का असर दिखा। किसी भी दुकान में अनावश्यक भीड़ नहीं थी। जिन लोगों को सामान खरीदना था वहीं बाहर निकले। यहां तक की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में भी लोगों ने दुकान के आगे बनाए गए गोलों में ही खड़े हाकर राशन लिया। 11 बजे ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया। इसके बाद मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की। इस दौरान सुबह सात से दस बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकान खोलने की अनुमति दी। दो दिन बाद प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉकडाउन पूरे देश में कर दिया। इस दौरान जब भी बाजार खुलती थी सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता था। यह सिलसिला शुक्रवार तक देखा गया। शनिवार को प्रदेश सरकार ने सात से एक बजे तक का समय दिया था, लेकिन 11 बजे बाद ही बाजार से ही लोग बाजार से घरों को निकल गए। इतने दिनों बाद पहली बार सोशल डिस्टेंस का असर दिखा। लोग जरूरी सामन खरीदने के लिए ही घरों से बाहर निकले। बेवजह घूमने वाले भी नहीं दिखे। यहां तक की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में भी इसका पालन लोगों द्वारा किया गया। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ व्यापारी, रेडक्रॉस संगठन लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।

जहाँ तक ग्रामीण इलाकों की बात की जाए तो अभी भी गाँव के दुकानों में लोग इनसब बातो से बेखबर दिनभर एकसाथ बैठकर गपसप मारते हर जगह नजर आ जायेंगे।

प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रो में इसबारे में ब्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाने की सख्त जरूरत हैं।

You may have missed

Advertisement