May 29, 2026

मित्र पुलिस : कौसानी पुलिस ने बीमार महिला को बागेश्वर से लाकर दी दवाइयां

 

बागेश्वर ।  श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री कृष्ण बहादुर (उम्र 50 वर्ष) निवासी- ग्राम- जौड़ा, थाना- कौसानी दने जब  थानाध्यक्ष श्री गोविन्द बल्लभ भट्ट थाना कौसानी को बताया कि उन्हें गंभीर बीमारी होने से उनका स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा है, जिसकी लगातार उनके द्वारा दवाईयां ली जा रही हैं। परन्तु अब उनकी दवाईयां समाप्त हो चुकी हैं तथा कौसानी में दवाईयां नहीं मिल पा रही हैं। गम्भीर बीमारी होने/लाॅकडाउन के चलते मैं दवाईयां लेने बागेश्वर भी नहीं जा सकती हूं व मुझे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है, दवाईयां नहीं मिलने से स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। महिला द्वारा दी गयी सूचना पर *थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा मानवता का फर्ज निभाते हुए महिला से दवाईयों की पर्चियां आदि जरूरी कागजात मांगे गये तथा स्वयं बागेश्वर जिला अस्पताल से दवाईयां लेकर महिला को उनके घर पर जाकर दी गयी* तथा भविष्य में हर सम्भव सहायता किये जाने का आश्वासन दिया गया। महिला द्वारा दवाईयां मिलने पर थाना कौसानी पुलिस के मानवीय कार्य की प्रशंसा की गयी।