Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

अल्मोड़ा में महिलाओं ने बाटे बेसहाराओं को राशन किट

अल्मोड़ा ।  आज यहां महिला संस्था अल्मोड़ा द्वारा देश में चल रहे लाॅक डाउन के चलते विभिन्न वार्डो के गरीब बेसहारा लोगों को धारानौला में राशन किट वितरित किये गये। प्रत्येक किट में 05 कि0ग्रा0आटा, 02 कि0ग्रा0चावल,01कि0ग्रा0 दाल, 01 ली0 तेल, नमक सामग्री दी गई। लाभान्वित होने वालों में कमला देवी,प्रेमा देवी (चीनाखान), रेखा देवी, दीपा बिष्ट, किरन सिराड़ी (थपलिया) राजेन्द्र राम, हरीश राम, नीमा मेर (रामलीला) रामनारायण, निराला, कृष्णा (नरसिंहबाडी) गीता (राजपुरा ) पप्पू श्रीवास्तव (गोलना करडिया)रूपा भण्डारी,राधा (ढूँगाधारा) मंजू टम्टा (कचहरी बाजार) सीतादेवी,किशन राम(धारानौला) चम्पा (टम्टा मुहल्ला) रहे।
इस कार्य में संस्था की अध्यक्ष मीना भैंसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट गीता महरा, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, किरन साह. लक्की वर्मा, गीता आर्या, सुशीला साह, सोनिया कर्नाटक के द्वारा सहयोग किया गया।

Advertisement