अल्मोड़ा में प्रवेश करने वाले यात्रियों की चार स्थानों मे हो रहीं जांच
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर डॉक्टरों की टीम बाहर से पहुंचने वालों की जांच कर रही है। बिना जांच के किसी भी यात्री को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन के बाद जिले में पहुंचने वाले यात्रियों की संया हर रोज कम हो रही है।शनिवार को दिन तक लोधिया चेक पोस्ट के पास 20 व शहरफाटक मोतियापाथर के पास 71 लोगों की जांच की गई। जबकि बीते शुक्रवार को लोधिया चेकपोस्ट के पास 30 से अधिक व शहरफाटक के पास 98 लोगों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यात्रियों की संया हर रोज कम हो रही है। सबसे अधिक यात्रि इन दिनों रुद्रपुर और हल्द्वानी से पहुंच रहे हैं। इधर मोहान व भुजान में भी हर रोज करीब 50 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। शनिवार को लोधिया चेकपोस्ट पर तैनात बेस अस्पताल के डा. अजीत तिवारी, डा. वीरेंद्र सिंह रौतेला, डा. हर्ष जोशी, डा. ह्षिकेश जोशी ने बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच की। इधर शहरफाटक में डा. दीपक गंगवार, डा. संजय कुमार आदि हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चपावत को आने जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे है। सल्ट बुजान में डा. शैलेंद्र डांगर, डा. जितेंद्र कुमार पपनोई और सल्ट मोहान में डा. मुकेश कुमार गुप्ता, डा. संदीप कुमार आदि की ओर से बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही जिले के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम के साथ पुलिस कर्मियों को भी चारों जगहों पर तैनात किया गया है।
