बागेश्वर में कालाबाजारी पर रोक को डीएम ने जारी किए मोबाईल नम्बर
बागेश्वर । जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशानुसार जनपद में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी को रोकने एवं उपलब्धता को निरन्तर बनाये रखे जाने हेतु इस संबंध में शिकायतों आदि के निवारण हेतु जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी हैं जिसमें रणवीर सिंह पूर्ति निरीक्षक नंबर 9837494708, विपिन चन्द्र पूर्ति निरीक्षण नंबर 7500704057 तथा हेमन्त काण्डपाल नंबर 7055878515 तैनात किये गये हैं। इस संबंध में जनपद की सम्मानित जनता से अपील हैं कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं ओवर रेटिंग के संबंध में किसी प्रकार की सूचना उक्त मोबार्इल नंबरों पर देना का कष्ट करें।
