Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

लॉकडाउन : बागेश्वर में 4गिरतार और 9लोगों का चालान

बागेश्वर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। रविवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चार लोगों को गिरतार किया। पुलिस और एमबी एक्ट में 25 लोगों और वाहनों का चालान भी किया गया। इस दौरान पुलिस ने दो बुजुर्ग दंपति को घर तक छोड़ा और 15 भूखे मजदूरों को भोजन कराया। रविवार को लॉकडाउन के दौरान एसपी रचिता जुयाल ने मोर्चा संभाला है। सुबह के समय उन्होंने बाजार में पैदल चलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे जवानों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जरूरतमंदों की मदद की। नियम तोडऩे वाले चार लोगों को पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरतार किया। पुलिस एक्ट में नौ लोगों और 16 गाडिय़ों का उन्होंने एमबी एक्ट में चालान किया। वहीं, पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए दो बुजुर्ग दंपित को घर तक छोड़कर उनकी मदद की। जिले में रह रहे असंगठित क्षेत्र के 15 मजदूरों को भोजन कराया। एसपी जुयाल ने कहा लॉकडाउन के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन कराया जा रहा है। वहीं, जरूरतमंदों की मदद के लिए भी पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
लाठी की मदद से सोशल डिस्टेंस बना रहे पुलिसकर्मी
बागेश्वर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाना बेहद जरूरी है। जिसे देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने भी सामाजिक दूरी बनाने का आसान उपाय अपना लिया है। प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या ने कहा सेवा दे रहे सभी जवानों को बेंत की लाठी दी गई है। जिसे कंधे पर टांगने के लिए डोरी बांध दी गई है। इससे पुलिस के जवान सामने वाले से उचित दूरी बनाकर रख सकेंगे। इस दौरान वह स्वयं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

You may have missed

Advertisement