March 17, 2026

उत्तराखंड को कृषि विकास के लिए मिले 551 करोड़


देहरादून । उत्तराखंड में प्राकृतिक कृषि एवं आयुष की विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 551 करोड़ का बजट जारी किया है। इससे राज्य के तीन लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। राज्यसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संसद में यह जानकारी दी। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को सदन में प्रश्न पूछकर राज्य में कृषि विकास के लिए दिए गए बजट की जानकारी मांगी थी। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य को वर्ष 2016 से कृषि विकास व आयुष के तहत 551 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया गया है। इससे राज्य के तीन लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।