March 13, 2026

सीओ ने जांची कपकोट थाने की व्यवस्था


बागेश्वर ।  पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने थाना कपकोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना किया। अभिलेखों, आपदा उपकरणों व मालखाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों आदि का निरीक्षण किया गया। आपदा उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से रखे जाने की जानकारी दी। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, विवेचकों को लंबित विवेचनाओं/अन्य अकहमात के समय पर निस्तारण किये जाने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उत्तराखंड पुलिस एप में गौरा शक्ति एप, डायल 112 में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

You may have missed