Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

180 जमाती आए सामने , 2 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में 180 जमाती सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले के हैं, जिनकी संया 151 है। इसके अलावा नैनीताल में 12 देहरादून में 9 और पौड़ी में 8 जमाती सामने आए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को सर्विलांस के जरिए दो जमाती हरिद्वार और रुड़की में पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तराखंड में जमाती मुसीबत का सबब बने हुए हैं। अबतक दिल्ली और अन्य शहरों से लौटे जमातियों में रोजाना संक्रमण की पुष्टि होने से उत्तराखंड के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इसे देखते हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने जमातियों को छह अप्रैल तक खुद सामने आने और इसके बाद पकड़े जाने पर हत्या का प्रयास की धारा लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रदेश में 180 जमाती सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले के हैं, जिनकी संया 151 है। इसके अलावा नैनीताल में 12 देहरादून में 9 और पौड़ी में 8 जमाती सामने आए हैं। अशोक कुमार महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था ने बताया कि एक से पांच अप्रैल के बीच 41 जमाती चोरी छुपे उत्तराखंड पहुंचे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, 7 अप्रैल को सर्विलांस के माध्यम से दो जमाती हरिद्वार और रुड़की में पकड़े गए उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लक्सर में चार ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिन्होंने जमातियों को शरण दी थी। वहीं, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाले 44 लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Advertisement