Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

दो जमातियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

रुडकी। दो जमातियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ने अपने दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से आने की बात छिपाई थी। जमातियों को चौदह दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। डीजीपी की ओर से जमातियों को खुद ही सामने आकर जांच कराने को कहा गया था। कई जमाती सामने भी आए थे, लेकिन कुछ ने जमात से लौटने की बात छिपाकर रखी। सिविल लाइंस कोतवाली में सोत बी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा की ओर से दर्ज मुकदमे में बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हाजी नसीर अहमद पुत्र नीसार अहमद निवासी इमली रोड, नूर मस्जिद कुछ दिन पहले ही दिल्ली निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज से वापस आया था।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरीत सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास, धारा 144 उल्लंघन, राष्ट्रीय आपदा अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Advertisement