Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

ग्राम सभाओं में सेनेटाइजर, मास्क आदि सामग्री भेजी गई

पौड़ी। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ब्लाक कार्यालय के माध्यम से ग्राम सभाओं में सेनेटाइजर, मास्क आदि सामग्री भेजी गई है। विधायक दिलीप रावत ने बताया कि शासन द्वारा हर ग्रामसभा के लिए 200 मास्क, 10 लीटर सेनेटाइजर, 25 किलो ब्लीचिंग, 1 मशीन व 10 दस्ताने भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि हर ग्राम प्रधान उक्त सभी सामान लेकर ग्रामसभा में उपयोग करें। इसी क्रम में ग्राम संगलिया बिचला, संगलिया पल्ला, संगलिया वल्ला, जड़ाऊखांद बाजार व एनएच कार्यालय में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों को मास्क व ब्लीचिंग पाउडर का भी वितरण किया गया। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख रेखा देवी, संगलिया बिचला ग्राम प्रधान दीपादेवी, संगलिया वल्ला प्रधान महिपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह, संजय बिष्ट, जगत सिंह, सुमित,अजय, मोहन ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Advertisement