Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कोरोना आपदा में क्रिकेटर एकता विष्ट ने बढ़ाया हाथ

अल्मोड़ा । कोरोना  वायरस महामारी को देखते हुये अनेक लोगो द्वारा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष व जिला प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक हेतु आर्थिक मदद की जा रही है। आर्थिक सहायता देने के लिए लोग बढचढ कर इस मुहिम में जुडते हुये सहायता कर रहे है। इस सम्बन्ध में जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आज अनेक लोगो द्वारा आर्थिक सहायता के चैक सौपे गये। जिसमें जनपद अल्मोड़ा की अन्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने 51 हजार रूपये के चैक के अलावा मास्क व सैनेटाईजर जिला अधिकारी को सौपे। जिला अधिकारी ने कहा कि एकता विष्ट द्वारा यह सहयोग सराहनीय है उन्होने कहा कि एकता द्वारा रोटी बैंक में भी अपना सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा आज आबकारी कार्यालय से आबकारी अधिकारी दुर्गेष्वर कुमार त्रिपाठी व निरीक्षक टीसी पुरोहित ने विभाग के कर्मचारियों की ओर से 15 हजार रूपये, नन्दा देवी रामलीला कमेटी द्वारा 12 हजार पाॅच सौ रूपये, अभिज्ञान प्रताप सिंह व अनन्या सिंह ने 10 हजार के चैक जिला अधिकारी को सौपे। जिला अधिकारी ने कहा कि अनेक अधिकारियों द्वारा भी इस महामारी से निपटने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में सहयोग दिया जा रहा है।

जिला अधिकारी ने सभी लोगो का हार्दिक धन्यवाद करते हुये कहा कि इस वैश्विक महामारी में अल्मोड़ा जनपद के लोगो का इस तरह का सहयोग सराहनीय है।

Advertisement