Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बाबा बागनाथ की नगरी नहा रही रोशनी में

बागेश्वर । ( आख़री आंख समाचार ) जिले में नवरात्र पूजा की के कार्यक्रम चरम पर हैं। नुमाइशखेत में बने देवी व दुर्गा पूजा पंडालों में भारी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। रोज शाम मां सरयू की आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। महाअष्टमी की रात को सरयू आरती के बाद भव्य दीपदान का आयोजन हुआ। नदी के दोनों छोर पर हजारों की संख्या में दीपक जलाए गए। दीयों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच बाबा बागनाथ की नगरी की छट देखने लायक थी। हजारों की संख्या में आये नगरवासियों ने इस विहंगम दृश्य का लुत्फ उठाया। देवी पूजा महोत्सव की ओर से कराए गए विशाल भंडारे में भी सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शारदीय नवरात्र में नगर समेत जिले के तमाम स्थानों में दुर्गा पूजा महोत्सव और रामलीला की धूम है। नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूजा और देवी पूजा के पंडाल सजे हैं। वहीं मुख्य मंच से रामलीला मंचन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी अष्टमी की रात को सरयू नदी में गंगा आरती के बाद भव्य दीपदान का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तमाम गणमान्य और नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। आतिशबाजी और दीयों की रोशनी में पूरा नगर जगमगा उठा। वहीं देवी पूजा महोत्सव की ओर से विशाल भंडारा कराया गया। भक्तों ने माता के भजन गाये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement