March 16, 2026

100 जरूरतमदों को बांटा राशन और मास्क

देहरादन, ।  कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से कई निम्न वर्गीय परिवारों को राशन के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। देहरादून के राज विद्या केंद्र और यूथ पीस फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने शनिवार को दून यूनिवर्सिटी के निकट मोथरोवाला में ऐसे ही जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। साथ ही माक्स भी लोगों को उपलब्ध कराए गए। राज विद्या केंद्र और यूथ फाउंडेशन की टीम ने लगभग 100 लोगों को खाद्य सामग्री और मास्क वितरित किए। राशन वितरण करते समय प्रशासन का भी सहयोग रहा। राशन बांटते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। टीम ने स्वयं भी मास्क व दस्ताने पहनकर सामान बांटा।