Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

पिकप में छुपाकर लाई जा रही 150 लीटर कची शराब के साथ 02 युवक, पिकप सीज

अल्मोड़ा। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लॉक डाउन के दौरान बाजार बन्दी का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने 150 लीटर कची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनाक-25.04.2020 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद, उ0नि0 इन्दर सिंह ढैला, का0 चन्द्रपाल, का0 सतपाल सिंह, का0 गुरमेज सिंह, का0 भूपाल , का0 प्रकाश चन्द्र द्वारा मोहान पुलिस सहायता केंद्र पर दौराने चैकिंग लॉक डाउन के दौरान सब्जी परिवहन करने वाले पिकप संया- यूके-19सीए-0530 को चैक किये जाने पर 1- दीपक शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा, 2- योगेश चन्द्र पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी-ग्राम बसई पोस्ट चिलकिया रामनगर नैनीताल के कब्जे से चार सफेद कट्टों में 600 पाउच कची शराब बरामद की गयी है। उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद ने बताया कि उक्त द्वारा लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले पिकप को चैक किये जाने पर सब्जी/फल से भरी पिकप में छुपाकर लायी जा रही 600 पाउच कची शराब (कीमत-36000 रूपये ) बरामद की गयी हैं। इस सबन्ध में दोनो अभियुक्तों को गिरतार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं-13/2020 धारा- 60/72 आबकारी अधि0/188 भा0द0वि0/ 51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों ने बताया कि शराब रामनगर से बासोट ले जा रहे थे। शराब की तस्करी कर रहे पिकप को सीज किया गया है।

Advertisement