Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ के युवक पर हल्द्वानी से पैदल घर पहुचने पर लॉकडाउन तोडऩे का मुकदमा

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाहर से आने वालों के लिए जिले की सीमाओं को सील किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जो पकड़े जाने के बाद उन पर भारी पड़ रही है। ऐसी ही कोशिश करने वाले पाटली गांव के एक युवक पर पुलिस ने धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया। उसे डॉक्टरी जांच के बाद होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।
पाटली गांव का रहने वाला युवक हल्द्वानी से 150 किमी की दूरी पैदल तय कर अपने गांव गरुड़ के पाटली पहुंच गया। शुक्रवार की रात वह अपने घर पहुंचा। इसकी भनक जब गांव वालों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत कौसानी थाने में कर दी। जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और उसे थाने लेकर आई। जहां डॉक्टर महिपाल ने उसकी जांच की। जिसमें उसका तापमान सही पाया गया। कोरोना से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण भी नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए उसे होम क्वारंटाइन में भेजा। थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि युवक को होम क्वारंटाइन में रहने की सत हिदायत दी गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान व प्रहरी उस पर कड़ी निगाह रखेंगे। ताकि वह क्वारंटाइन नियमों का कड़ाई से पालन करे।

Advertisement