Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में लॉकडाउन में नियम तोडऩे पर 31 का चालान

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में नियम तोडऩे वालों के खिलाफ प्रशासन सती से पेश आ रहा है। शनिवार को भी नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस, राजस्व विभाग और पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 31 चालान भी काटे गए। प्रशासन की संयुक्त टीम ने तहसील रोड से अभियान की शुरुआत की। पूरे नगर का भ्रमण कर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर एक का चालान काटा गया। बिना मास्क पहने सार्वजिनक स्थानों पर घूमने व कार्य करने वाले 23 लोगों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने नियम तोडऩे पर तीन लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। एमबी एक्ट के तहत चार वाहन भी सीज किए गए। एसपी रचिता जुयाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई भी कर रही है। ताकि लोग इसका सती से पालन कर सके।

Advertisement