Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में गोशाला से लौट रहे बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला किया

बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के कन्यूटी तोक निवासी एक बुजुर्ग पर गुलदार ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपनी गोशाला से मवेशी बांधकर कमरे में जा रहे थे। गुलदार ने उनके छाती, हाथ और पीठ पर पंजे और दांत से घाव कर दिये। उनकी चीख सुनकर आसपास के लेाग एकत्रित हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने बुजुर्ग को सीएचसी कपकोट में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। कपकोट अस्पताल में भर्ती कन्यूटी तोक निवासी पूरन चंद्र मिश्रा(60) पुत्र पितांबर मिश्रा ने कहा बुधवार शाम करीब छह बजे वह घर से थोड़ी दूर बने गोशाला से जानवर बांधकर अपने कमरे में जा रहे थे। इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। लेकिन उन्होंने हिमत नहीं हारी और उससे भिड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। लोगों के आने के बाद गुलदार गुर्राते हुए जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में उनके सीने, पीठ और हाथ के पंखे पर जम हो गए। आसपास के लोग उन्हें शाम को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। अस्पताल में तैनात डॉ. बीएस रावत ने उनका इलाज किया। गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी। पूर्व प्रधान गिरीश जोशी, दीपक आदि ने वन विभाग से घायल को आर्थिक मदद करने और क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग कर चुके हैं। कहा क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। मार्च के अंतिम सप्ताह में गुलदार ने एक वन कर्मी को भी घायल कर दिया था। डिप्टी वन रेंजर शंकर पांडेय ने कहा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और पिंजड़ा लगाने के लिए संस्तुति भी ली जाएगी।

Advertisement