March 20, 2026

उत्तराखंड आबकारी अधिनियम में बड़ा बदलाव, जाने कितने बोतल ले जा सकते हैं और कहा तक

देहरादून। लॉकडाउन में शराब की दुकानों के खुलने की छूट के बाद अब राय सरकार ने शराब को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राय सरकार ने एक्साइज एक्ट में बड़ी तब्दीली की है। नए नियम के मुताबिक, अब कोई भी व्यक्ति नियत मात्रा में शराब सशर्त राय में कहीं भी ले जा सकता है। शर्त यह है कि उसके पास इसका बिल होना जरूरी है। संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल के अनुसार, आबकारी एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति 12 बोतल अंग्रेजी या 8 बोतल देसी शराब खरीदकर अपने राय में कहीं भी लेकर आ-जा सकता है। हालांकि, वह शराब उस राय के लिए होनी आवश्यक है। अगर व्यक्ति के पास शराब खरीद का बिल नहीं है तो आबकारी एक्ट के तहत उसका चालान किया जा सकता है