March 21, 2026

दिल्ली से बागेश्वर आ रही कार दुर्घटग्रस्त, 4 लोग घायल

बागेश्वर। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार की सुबह दिल्ली से बागेश्वर जा रही कार संया ॥क्र१२ ङ्घ0181 क्वारब के पास दुर्घटग्रस्त हो गयी। वह अनियत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार 4 लोग घायल हो गए। जिसमें कारचालक विनोद कुमार पुत्र गुरूनाम सिंह निवासी हरियाण तथा तीन प्रवासी गिरीश चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी निवासी नदीगांव बागेश्वर , भुवन चंद्र पाठक पुत्र शिवदत्त पाठक निवासी मजियाखेत, बागेश्वर तथा गीता पाठक पुत्री भुवन चंद्र पाठक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस मौके पर पहुची तथा सभी घायलों को खाई से निकाल कर सड़क में लाया गया। जहाँ सभी घायलों को सुरक्षित सड़क में लाया गया। सभी को मामूली चोट है। क्वारब पुलिस में तैनात आनन्द राणा द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गतव्य स्थान भेज दिया गया। बताते चले कि तीन लोग बागेश्वर के निवाशी थे और कल दिल्ली से अपने घर बागेश्वर को जा रहे थे। क्वारब के पास वाहन चालक अनियत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा ।