April 20, 2026

11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि , प्रदेश में संक्रमितों की संया हुई 122

देहरादून। प्रदेश में प्रवासियों के आगमन से कोरोना संक्रमितों की संया में लगातार इजाफा हो रहा है। राय में कोरोना मरीजों के बढऩे की रतार थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को राय में 11 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राय में कोरोना के कुल मरीजों की संया 111 से बढ़कर 122 पहुंच गई है।
बुधवार को दून अस्पताल में इलाज करा रहे एक कोरोना मरीज को इलाज के बाद छुट्टी भी दी गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को विभिन्न लैब से कुल 728 सैंपल की रिपोर्ट आई 719 नेगेटिव पाई गई।
जबकि नौ मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले कोरोना मरीजों में से अल्मोड़ा, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले के एक- एक मरीज जबकि यूएस नगर जिले के चार और नैनीताल के दो मरीज शामिल हैं।
लेकिन,बुधवार देर शाम दो और कोरोना मरीज सामने आए हैं। कोरोना के एक-एक मरीज उत्तरकाशी और टिहरी जिले में मिले हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में प्रशासन जुट गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले कोरोना मरीजों में से दो प्रवासी जबकि अन्य उनके संपर्क में आए लोग हैं। राय के अस्पतालों में अब कुल 66 मरीजों का इलाज चल रहा है।