April 20, 2026

केमू और रोडवेज के चलने को लेकर संशय बरकरार

-जिले के बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू, गुटखा और पान खाने पर रहेगा प्रतिबंध

 

बागेश्वर। डीएम की गाइड लाइन जारी होने के साथ ही जहां जिले में बारबर और ब्यूटी पार्लर की दुकानें खुल गई हैं। वहीं केमू की गाडिय़ों का चलना अभी तक तय नहीं है। 50 प्रतिशत सवारी ले जाने की बाध्यता के चलते यूनियन ने गाडिय़ों का संचालन शुरू नहीं करने की बात कही है। इधर जिले में बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू, गुटखा और पान खाने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करते पाए जाने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम रंजना राजगुरु की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ग्रीन जोन में होने के चलते जिले की अधिकांश दुकानें खोली जा सकेंगी। इसके तहत नाई की दुकान, सैलून और पार्लर भी खुल गए हैं। रेस्टोरेंट में केवल किचन संचालित किया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की शर्त पर ही उन्हें खोलने की छूट दी गई है। 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ अंतर्जनपदीय व अंतर्रायीय सार्वजनिक गाडिय़ों के संचालन की छूट है, लेकिन केएमओयू की गाडिय़ां अभी नहीं चलेंगी। गाइडलाइन के अनुसार कार्यालय और दुकानें खुलने का समय लॉकडाउन तीन की तरह ही निर्धारित है। सार्वजिनिक स्थान पर फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की अनिवार्यता है। गाइडलाइन में सार्वजनिक स्थान पर गुटखा और तंबाकू खाने वालों के खिलाफ सत कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।