Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

लॉकडाउन में क्वारंटाइन हुए युवकों ने सरकारी स्कूल जाख रावत की बदल डाली सूरत

पिथौरागढ़। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद प्रवासियों का निरंतर आना जारी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की निगरानी में व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है। 14 दिन क्वारंटाइन अवधि के दौरान कुछ युवा विद्यालयों में साफ-सफाई कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इन्हीं में एक बेरीनाग जाख रावत गांव के प्राइमरी विद्यालय में बने क्वारंटाइन में युवकों ने विद्यालय में रंगरोगन का कार्य कर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब हम पूर्ण रूप से स्वस्थ है और सरकार की गाइड लाइन का पालना भी हमें करना है तो क्यों न हम कुछ परिश्रम कर उस स्थान की देखभाल करें, जिसमें हमें वर्तमान मुसीबत में रखने की इजाजत दे रखी है। प्राइमरी पाठशाला में ग्राम प्रधान व प्राइमरी की प्रधानाध्यापिका मुन्नी जोशी के सहयोग से रंग-रोगन कर रहे हैं और क्वारंटाइन सेंटर राप्रावि जाख रावत मे अपनी मेहनत से स्कूल की सूरत बदलकर इन युवकों ने सकारात्मक सोच का एक नायाब उदाहरण पेश किया है। ग्राम प्रधान विनय रावत ने कहा क्वारंटाइन सेंटर में सभी प्रवासी युवको को भोजन इत्यादि की व्यवस्था प्रधान व प्रधानाध्यापिका कर रहे है।

Advertisement