Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

अब अल्मोड़ा बेस हॉस्पिटल में जून से होगी कोरोना टेस्टिंग जांच , अजीम प्रेमजी ने की मशीन भेट


अल्मोड़ा ।
 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति बेस चिकित्सालय की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में समिति के सभी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग करते हुये कई प्रस्तावों को अनुमोदित किया। जिसमें वर्ष 2020-21 हेतु 1.76 करोड़ प्रस्तावित बजट को संचालक मण्डल के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। बजट को औषधि रसायन, मजदूरी, कार्यालय फर्नीचर, सामग्री सम्पूर्ति, आहार आदि में खर्च किया जायेगा।
बैठक में बेस चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागो में खराब पड़े उपकरणों को समिति के माध्यम से निष्प्रोज्य करने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा दी गयी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु क्रय किये गये औषधि सामग्री आदि के बीजको के भुगतान की सहमति भी बैठक में दी गयी। उसके अलावा चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था के देयको के भुगतान को बजट के हिसाब से शीध्र सहमति प्रदान की गयी।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बेस चिकित्सालय को कोविड-19 के सेन्टर के रूप में कार्य करने व सभी चिकित्सको द्वारा पूर्ण तत्परता से कार्य करने पर बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि बेस चिकित्सालय ने अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के सौजन्य से कोरोना टेस्ट जाॅच मशीन प्राप्त हुयी है  इसके लिये उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द ही स्थापित कर दिया जायेगा व लैब टैक्निशीयन की ट्रेनिंग भी करायी जायेगी जिससे जून माह में यह मशीन कार्य करने लगेगी। जिससे कोरोन सैम्पल की जाॅच यही प्रारम्भ हो जायेगी। बेस चिकित्सालय में 138 बेड कोविड-19 मरीजो के लिये तैयार किये गये है जिसमें 30 बेड पूर्ण आॅक्सीजन युक्त स्थापित किये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि 05 वेन्टिलेटर की डिमांड प्रेषित की गयी है जो जल्द ही प्राप्त हो जायेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर अनावश्यक भयभीत न हो साथ ही लोग सर्तकता व सावधानी बनाये रखें। उन्होेंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि उनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण आ रहे हो तो वे अपना टेस्ट कराने हेतु आगे आये। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने भी जनपद मंे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु तैयारियों की प्रशांसा करते हुये विशेष रूप से बेस चिकित्सालय के चिकित्सको व मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी, पीएमएस बेस डा0 एस0सी0 गड़कोटी, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद, समिति के सदस्य अशोक पाण्डे, दीप चन्द्र टम्टा, आनन्द सिंह कनवाल, रोहित कनवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement