Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 30, 2026

बागेश्वर आइसोलेशन सेन्टर से भागने पर कोतवाली पुलिस द्वारा व्यक्ति को बरामद कर किया अभियोग पंजीकृत

 

बागेश्वर । श्री चंद्रशेखर पंत प्रभारी अधिकारी आइसोलेशन सेन्टर होटल सिद्धार्थ, स्टेशन रोड बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर में लिखित तहरीर दी कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत होटल सिद्धार्थ के आइसोलेशन सेन्टर में भर्ती व्यक्ति *राजेंद्र सिंह पुत्र श्री पान सिंह उम्र- 28 वर्ष, निवासी- ग्राम- मजगाँव, कमेड़ी देवी, थाना- कांडा, जिला- बागेश्वर*, जो कि दिनाँक 21.05.2020 से होटल सिद्धार्थ के आइसोलेशन सेन्टर में भर्ती था, जो दिन के समय होटल से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार* व  क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में* राजेन्द्र सिंह उपरोक्त की तलाश हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा* पुलिस टीम गठित की गई तथा गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश किया गया एवं राजेंद्र सिंह उपरोक्त को सकुशल बरामद कर एम्बुलेंस के माध्यम से पुनः होटल सिद्धार्थ के आइसोलेशन सेन्टर में भर्ती कराया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आइसोलेशन सेन्टर से भागकर आम जन के जीवन को संकटापन्न किया गया । अतः उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में *FIR No.- 118/2020 धारा 188/269/270/307 IPC व आपदा प्रबंधन अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया।

You may have missed

Advertisement