June 17, 2024

महसूस हो रही कर्फ़्यू की जरूरत: गुरना में तीन दिन का स्वघोषित कर्फ्यू लागू

पिथौरागढ़। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गुरना के व्यापारी वर्ग, महिलाओं, नवयुवक एवं सीनियर सिटीजन ने 3 दिन के स्वघोषित कर्फ्यू का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कोरोना से बचना है तो भीड़-भाड़ से दूर रहना जरूरी है। जरूरत पड़ी तो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार, ऋषभ तिवारी, हरीश भट्ट, विनोद भट्ट, मोहित भट्ट को पांच सदस्यीय कमेटी में शामिल किया है। जो क्षेत्र में तीन दिन तक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर 12बजे से गुरना क्षेत्र बंद कर दिया है। समस्त व्यापारिक संस्थान बंद रहे। मास्क प्रत्येक नागरिक को पहनना आवश्यक है। क्षेत्र में कोई भी अनावश्यक रूप से घूमता हुआ पाया गया तो उसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी और अर्थदंड भी वूसला जाएगा। प्रधान उषा तिवारी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल बसंत भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता शेखर तिवारी, बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार समेत कई लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए यह प्रस्ताव स्वीकृत किया। कहा यह पहल पिथौरागढ़ के लिए नजीर की तरह होगा। उन्होंने कहा स्वयं की रक्षा करनी बहुत जरूरी है। तभी परिवार भी सुरक्षित रहेगा। कहा क्षेत्र की सुरक्षा खुद की सजगता पर निर्भर करेगी।