Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

विषाक्त का सेवन कर युवक ने की आत्महत्या

अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक निवासी एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिले के भैसियाछाना ब्लॉक के पुनाकोट निवासी पंकज पुना (28) पुत्र गोविंद पुना ने गुरुवार को दिन में घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक एक ढाबे में काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद ढाबा बंद होने से वह घर में ही था। मृतक युवक चार भाई बहनों में सबसे बढ़ा बताया जा रहा है। फिलहाल युवक ने आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई पूनम रावत टीम के साथ अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो माह में 22 लोगों किया आत्महत्या का प्रयासजिला अस्पताल के आंकड़ों की मानें तो लॉकडाउन के दौरान अप्रैल व मई में 22 लोगों ने जहर गटक आत्महत्या करने की कोशिश की। जिनमें 12 महिलाएं व 10 पुरुष शामिल हैं। जबकि दो नाबालिक भी इसमें शामिल हैं इन दो माह में जहर गटकने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement